फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transactions in sub-post office affected by fortnight

पखवाड़े भर से प्रभावित चल रहा उप डाकघर में लेनदेन

Tue, 29 Jun 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Transactions in sub-post office affected by fortnight
सखारी। स्थानीय बाजार स्थित उपडाकघर में पिछले करीब एक पखवाड़े से लेनदेन का कार्य प्रभावित चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर में लगे कंप्यूटर के खराब होने से पिछले चार दिनों से रजिस्ट्री का कार्य भी ठप पड़ गया है। उपडाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को इन दिनों मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि बसखारी बाजार स्थित उपडाकघर से बड़ी संख्या में उपभोक्ता वित्तीय लेनदेन करते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री कार्य भी यहां बड़े पैमाने पर हाता है। परंतु पिछले करीब एक पखवारे से यहां वित्तीय लेनदेन प्रभावित चल रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल उन उपभोक्ताओं को है, जिन्हें धन निकासी करना है। कई उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य है, इसके बावजूद पैसा नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय मंगला प्रसाद मिश्र, चंद्रभूषण तिवारी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, मनोज यादव, पीयूष यादव आदि का कहना है कि अक्सर यहां की व्यवस्था बेपटरी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन

कभी नेटवर्क समस्या का मामला बताया जाता है तो कभी अन्य तकनीकी खामी। डाकघर में सुचारु कार्य होना संभव नही हो पाता। अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पिछले करीब चार दिनों से रजिस्ट्री का कार्य ठप है। इससे रजिस्ट्री कार्य के लिए आने वाले नागरिकों को मुश्किल हो रही है। लोगों को दूर दराज के डाकघरों का चक्कर काटना पड़ रहा है। नागरिकों ने जल्द बसखारी उपडाकघर की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। पोस्ट मास्टर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है, जल्द ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed