{"_id":"60c4f9388ebc3e1f571f9cc7","slug":"trala-trampled-the-young-man-the-agitated-mob-blew-up-the-vehicle-of-arto-ambedkar-nagar-news-lko5821787129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला ने युवक को रौंदा, उत्तेजित भीड़ ने एआरटीओ का वाहन फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला ने युवक को रौंदा, उत्तेजित भीड़ ने एआरटीओ का वाहन फूंका
विज्ञापन
जलालपुर/हजपुरा (अंबेडकरनगर)। ओवरलोडिंग में चालान के बाद एआरटीओं को वाहन समेत कुचलने का प्रयास कर भाग रहे ट्रॉला चालक ने जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टी चौराहे पर एक फेरी वाले को रौंदने के साथ कुछ अन्य ग्रामीणों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फेरी वाले युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ट्रॉले का पीछा करते हुए एआरटीओ भी मौके पर पहुंचे तो भीड़ ट्रॉला चालक को पकड़ कर पीट रही थी।
मौका देख चालक ने उत्तेजित भीड़ को यह कहते हुए उकसा दिया कि यह हादसा एआरटीओ के पीछा करने के कारण हुआ है। इसके बाद उत्तेजित भीड़ एआरटीओ व उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ी। उनके वाहन को आग के हवाले कर दिया तथा एक पुलिसकर्मी को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। मौके की नजाकत देख एक पुलिसकर्मी के साथ एआरटीओ को एक आटो में सवार हो जान बचा भागना पड़ा। उनकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ पर काबू पाया। इस बीच मौके का फायदा उठा आरोपी चालक भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के साथ क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे पट्टी चौराहे की है। बताया जाता है कि अकबरपुर की ओर से एक ओवरलोड ट्रॉला आ रहा था। जिसे रास्ते में चेकिंग के दौरान रोक कर एआरटीओ ने उसका ओवरलोड में चालान कर दिया। इसके बाद जब एआरटीओ अपने वाहन में बैठ जाने लगे तो ट्रॉला चालक ने उन्हें वाहन समेत कुचलने के इरादे से उनके वाहन में टक्कर मार दी और अनियंत्रित गति से ट्रॉला लेकर भागने लगा। एआरटीओ ने भी अपने वाहन से उसका पीछा किया तो थोड़ी दूर पट्टी चौराहे पर पहुंचने के बाद अनियंत्रित ट्रॉले ने एक फेरी वाले मुरवाह निवासी शनि (23) को रौंद दिया। इसके बाद ट्रॉला सड़क किनारे खड़ी दो बाइक व एक साइकिल को रौंदता हुआ दुकानों के बीच खाली पड़ी जगह में जा घुसा।
विज्ञापन
आनन-फानन में लोगों ने शनि को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्राले की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए शांति देवी (48) व अशोक कुमार (42) को निजी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिचालक को किसी तरह कूद कर भाग गया, लेकिन चालक को मौैके पर एकत्र भीड़ ने पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एआरटीओ भी ट्रॉले का पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे तो भीड़ चालक को पीट रही थी। मौका देख चालक ने भीड़ को उकसाते हुए कहा कि इन लोगों के पीछा करने पर ही यह हादसा हुआ है। इसके बाद उत्तेजित भीड़ एआरटीओ पर टूट पड़ी। सूचना पर डायल 112 एक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
मौके की नजाकत देख एक एक सिपाही के साथ एआरटीओ वहां से जान बचाकर एक ऑटो में सवार हो जलालपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इधर एक सिपाही ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जिसकी भीड़ ने जम कर पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने एआरटीओ के वाहन में पहले तोड़ फोड़ की और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। जब तक कई थानों की पुलिस टीम वहां पहुंचती तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। बाद में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया।
कोतवाल ने मौके पर पहुंच भीड़ से सिपाही को छुड़ाया
मौके पर पहुंचे जलालपुर कोतवाल दुर्गेश मिश्र ने सिपाही चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया और अस्पताल भेजा। इसी बीच एएसपी संजय राय, एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पांडेय, सीओ केके शुक्ला आदि भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करन में जुट गए। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।