{"_id":"62eea74786a1c5461679b348","slug":"trains-started-running-again-relief-to-passengers-ambedkar-nagar-news-lko643010746","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से दौड़ने लगीं ट्रेनें, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से दौड़ने लगीं ट्रेनें, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से होकर ट्रेनों का आवागमन फिर शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को पटना कोटा एक्सप्रेस का डायवर्जन छोड़कर अन्य ट्रेनें इसी रूट से होकर गुजरीं। इससे यात्रियों की भीड़ फिर से रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। ट्रेनों का आवागमन अकबरपुर से गोसाईगंज के बीच नए ट्रैक से भी कराया गया।
रेल लाइन दोहरीकरण के चलते कुछ दिनों से अकबरपुर होकर तमाम ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था। कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। सिर्फ अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बीते दिनों अकबरपुर से कटेहरी होते हुए गोसाईगंज तक दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया। शुक्रवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने स्वयं नए ट्रैक का जायजा लिया था।
सब कुछ दुरुस्त पाए जाने के बाद तय हुआ था कि ट्रेनों का आवागमन फिर से इसी रूट से शुरू कर दिया जाए। इसी के चलते शुक्रवार आधी रात के बाद से अकबरपुर होकर फिर से ट्रेनों का संचालन होने लगा। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, सद्भावना, गंगा सतलज व जनता एक्सप्रेस आदि का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके चलते तमाम यात्री शनिवार को यात्रा करने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सफाई व अन्य जरूरी प्रबंध कर रखे थे। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि जिन ट्रेनों का रूट डायवर्जन हुआ था। वे फिर से चलने लगी हैं। कई ट्रेनों को नए ट्रैक से भी गुजारा गया। पटना कोटा एक्सप्रेस को ही अयोध्या से सुल्तानपुर होकर भेजा गया था।