फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains late by more than 10 hours, passengers upset

10 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trains late by more than 10 hours, passengers upset
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों के विलंब होने पर परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है। शनिवार को भी 10 से अधिक ट्रेनों के आठ से 32 घंटा तक विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर दी गई। घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेन के चलते हाड़कंपाऊ ठंड में यात्रियों को भारी इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि अकबरपुर स्टेशन पर न तो सूचना पट पर ही ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी दी जाती है और न ही पूछताछ केंद्र पर ही। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि जैसे-जैसे घने कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों की गति कम होती जा रही है। घंटों विलंब से चल रही ट्रेनों का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कारण यह कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति की सटीक जानकारी न तो सूचना पट पर दी जा रही है और न ही पूछताछ केंद्र पर। नतीजतन गंतव्य तक जाने के लिए निर्धारित समय पर ही यात्री स्टेशन पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर उन्हें ट्रेन के विलंब से चलने की जानकारी होती है। ऐसा होने पर उन्हें घंटों कड़ाके की ठंड के बीच इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को भी 10 से अधिक ट्रेनें आठ से 32 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दी गई जानकारी के अनुसार पटना-कोटा डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे से 32 घंटा विलंब से चलने की जानकारी दी गई, तो पटना-कोटा अप एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय 7 बजे से 14 घंटा विलंब से पहुंचने की सूचना यात्रियों को मिली।

जनता डाउन एक्सप्रेस शनिवार भोर में निर्धारित समय तीन बजकर 30 मिनट से 10 घंटे तो उत्सर्ग डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे से 13 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार दोपहर निर्धारित समय साढ़े 12 बजे से चार घंटा तो फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय शनिवार अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से छह घंटा विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई।

जबकि फरक्का डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय शनिवार पूर्वाहन 11 बजकर 10 मिनट से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। साबरमती अप एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय शाम साढ़े पांच बजे से 12 घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंचने की सूचना दी गई।


साबरमती डाउन एक्सप्रेस शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से 6 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक, एसएन सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इसकी समुचित जानकारी यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed