{"_id":"5e762e168ebc3e75df7550f5","slug":"train-reservation-ambedkar-nagar-news-lko514745624","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर दिखी आरक्षित टिकट निरस्त कराने की आपाधापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर दिखी आरक्षित टिकट निरस्त कराने की आपाधापी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण की आशंका के बीच यात्रियों में आरक्षित टिकट रद्द कराने की होड़ मची हुई है। शनिवार को एक तरफ जहां अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही, वहीं टिकट कैंसल कराने के लिए आरक्षण खिड़की पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। बीते 24 घंटे में 475 आरक्षित टिकट रद्द कराए गए।
कोरोना वायरस ने ट्रेन से यात्रा करने वालों पर भी बड़े पैमाने पर असर डाला है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है। ऐसे में पूर्व में आरक्षित कराए गए टिकट को कैंसल कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर टिकट रद्द करा रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम जब अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो प्लेटफार्म पर यात्रा करने वाले इक्कादुक्का यात्री ही नजर आए, जबकि टिकट कैंसल कराने वाले यात्रियों की लंबी लाइन आरक्षण टिकट खिड़की के सामने लगी नजर आई।
लाइन में अकबरपुर के शमशाद ने कहा कि उसे अपने पिता को इलाज के लिए आगामी 26 मार्च को दिल्ली ले जाना था। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने यात्रा रद्द कर दी है। इसके लिए ही वे यहां टिकट कैंसल कराने के लिए आए हैं। ताजपुर के शंभूनाथ ने कहा कि उन्हें आगामी 23 मार्च को मुंबई जाना था। लगभग डेढ़ माह पूर्व ही उन्होंने टिकट आरक्षित कराया था। अब जबकि कोरोना का प्रकोप है, तो ऐसे में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। इसी को देखते हुए उन्होंने टिकट रद्द कराने का निर्णय लिया है। उधर अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि बीते 24 घंटे में 475 आरक्षित टिकट रद्द कराए गए हैं। शुक्रवार को 300, जबकि शनिवार अपराह्न तक 175 आरक्षित टिकट रद्द कराए गए।