{"_id":"648f49a1a8c9b49790081026","slug":"traffic-restricted-ambedkar-nagar-news-c-13-1-294857-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-टांडा मार्ग पर कल आवागमन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-टांडा मार्ग पर कल आवागमन प्रतिबंधित
Sun, 18 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 20 जून को अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित हवाईपट्टी मैदान पर होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए टांडा रोड पर 20 जून को सुबह सात बजे से वाहनों का आवागमन बदले मार्ग से होगा।
पुलिस के यातायात प्रभारी जयबहादुर ने बताया कि अकबरपुर नगर से टांडा की तरफ जाने वाले सभी तरह के वाहनों को पटेलनगर तिराहे से बसखारी रोड होते हुए न्यौतरिया बाईपास से तथा टांडा की तरफ से अकबरपुर नगर की तरफ आने वाले वाहनों को रगड़गंज बाईपास से आगे जाने दिया जाएगा। कार्यक्रम समाप्ति होने के बाद यातायात को सुचारु कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।