फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों का कटा चालान

Sat, 21 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Traffic
अंबेडकरनगर। यातायात का नियमों का पालन कराने को लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी की सख्ती शनिवार को साफतौर पर देखने को मिली। एक तरफ सघन जांच अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने बड़ी संख्या में बगैर हेलमेट व मास्क वालों के विरुद्ध कार्रवाई की, वहीं बगैर हेलमेट के वाहन चला रहीं महिला पुलिसकर्मियों का भी चालान काटा गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि यातायात नियमों के उल्लंघन की खबर अमर उजाला ने शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा ही नियमों के उल्लंघन का जिक्र था। खबर के साथ जो फोटो प्रकाशित हुई थी, उसमें महिला सिपाही बगैर हेलमेट के वाहन चलाती देखी जा सकती थीं। अमर उजाला में ऐसी खबर के प्रकाशन को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने संज्ञान लिया और शनिवार को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करे, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की कमान एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने संभाली। एसपी व एएसपी की सख्ती का ही नतीजा रहा कि शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिस ने बगैर हेलमेट व मास्क वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। जद में वे महिला पुलिसकर्मी भी आईं जो शुक्रवार को बगैर हेलमेट वाहन चलाती दिखी थीं। शनिवार को एक बार फिर वे यातायात नियम का उल्लंघन करती मिलीं। इस पर उनका चालान काटा गया। उधर, एएसपी ने कहा कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed