{"_id":"61b39b5961aa204516038fe2","slug":"traders-upset-due-to-non-disclosure-of-child-s-murder-ambedkar-nagar-news-lko60836372","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की हत्या का खुलासा न होने से बिफरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की हत्या का खुलासा न होने से बिफरे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। हत्या कर बालक का शव फेंके जाने के मामले का खुलासा न होने से नाराज भीम आर्मी पार्टी से जुड़े राजनीतिक संगठन आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लापरवाही बरत रही है। इसमें तत्परता के साथ सभी जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम बाबूराम ने बताया कि कई टीमें खुलासे के लिए जुटी हैं। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।
आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम व जिला प्रभारी बब्लू राज के नेतृत्व में कई नागरिकों व कार्यकर्ताओं समेत दिवंगत बालक के परिजनों ने कश्मीरिया मोहल्ले से जुलूस निकाला। इसके बाद टांडा बसखारी मुख्य मार्ग पर कोतवाली गेट के सामने जाम लगा दिया। वक्ताओं ने कहा कि आठ वर्षीय बालक सुभाष उर्फ डोकोमो की हत्या मामले में कोतवाली पुलिस लापरवाही बरत रही है। ऐसे में जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ता पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ हैं। दोषियों के पता लगने तक संगठन चुप नहीं बैठेगा। कहा गया कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां डॉग स्क्वायड को भेजने में चार दिन लगा दिए गए। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम बाबूराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। खुफिया विभाग की टीम को भी लगा दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।