{"_id":"674a11955571dcd04a0ab774","slug":"traders-chased-and-beat-three-brothers-in-the-market-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-125305-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: व्यापारियों ने तीन भाइयों को बाजार में दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: व्यापारियों ने तीन भाइयों को बाजार में दौड़ाकर पीटा
Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एकजुट हुए दुकानदारों ने तीन सगे भाइयों को कटेहरी बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा। आरोप है कि युवकों की बहन से सोने की चेन व बाली भी छीन ली। मारपीट में तीन युवकों को चोटें आईं हैं। सभी को सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया है। बाद में दोनों पक्षों ने अहिरौली थाने में केस दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र अहिरौली के सुरजूपुर गांव निवासी पिंकू अपने भाइयों सत्येंद्र, प्रवेश कुमार व बहन ममता के साथ जीप से कटेहरी बाजार सामान खरीदारी के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि बाजार स्थित एक जनरल स्टोर के सामने वाहन खड़ा कर दिया। संबंधित दुकानदार विशाल ने वाहन वहां से हटाने की बात कही। कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर वे लोग खरीदारी के लिए चले गए। काफी देर के बाद जब वे लौटे तो विशाल से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस पर विशाल व अन्य दुकानदारों ने तीनों भाइयों को बाजार में दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि इसी बीच किसी ने ममता के गले से सोने की चेन व एक सोने की बाली भी छीन ली।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में तीनों भाइयों को चोटें आईं। तीनों को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया। एसओ अहिरौली सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।