{"_id":"67a8e2dec886c31098048eab","slug":"tourists-from-jammu-and-kashmir-visited-shravan-dham-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129254-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जम्मू-कश्मीर के पर्यटकों ने किया श्रवण धाम का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जम्मू-कश्मीर के पर्यटकों ने किया श्रवण धाम का दर्शन
Sun, 09 Feb 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
श्रवण धाम में दर्शन करने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिउटीपारा स्थित श्रवण क्षेत्र धाम में रविवार को जम्मू-कश्मीर से 60 पर्यटकों का समूह दर्शन करने के लिए पहुंचा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने पर्यटकों का स्वागत किया।
श्रवण धाम मंदिर के सदस्यों ने पर्यटकों को बताया कि राजा दशरथ ने इसी स्थान पर श्रवण कुमार को शब्दभेदी बाण मारा था और यहीं पर श्रवण कुमार के नेत्रहीन माता-पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग में मृत्यु का श्राप दिया था। इस स्थान को मातृ-पितृ भक्ति के आस्था का केंद्र में पूजा जाता है। पर्यटकों ने श्रवण धाम में स्थापित कराई गई भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमाओं के दर्शन कर उनकी खूब तारीफ की। साथ ही तमसा नदी के उद्गम स्थल का भी भ्रमण किया। कश्मीरी पर्यटकों ने बताया कि अयोध्या धाम दर्शन करने के बाद इस पर्यटक स्थल के बारे में पता चला। यहां राम की विशाल प्रतिमा ने मन को मोह लिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामसनेही, महेंद्र गौड़ मौजूद रहे।