फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Took care of people, I will take care of everyone

लोगों का लिया हाल, सभी का रखूंगा ख्याल

Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Took care of people, I will take care of everyone
अंबेडकरनगर। विधायक निर्वाचित होने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने मतगणना के दूसरे दिन ही क्षेत्र का भ्रमण कर जनता का सुख-दुख जाना। लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद आराम करने की बजाय सभी नए विधायक अपने-अपने क्षेत्र पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का जगह-जगह अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही नए विधायकों ने उनके मान-सम्मान का पूरा भरोसा दिलाया। कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए जो भी जरूरी प्रबंध होंगे, वह सब सुनिश्चित कराए जाएंगे। अतिरिक्त योजनाओं के लिए शासन के सामने आवाज बुलंद करने तथा सदन में मजबूती से बात रखने का भरोसा नए सपा विधायकों ने जनता को दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता को कोई भी तकलीफ होने पर वे सदैव उनके साथ खड़े दिखेंगे।
विज्ञापन

जीत के लिए जताया आभार
अकबरपुर से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए पूर्व मंत्री रामअचल राजभर से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मिलने उनके शेखपुरा स्थित आवास पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद रामअचल अकबरपुर नगर स्थित भानुमती स्मारक डिग्री कॉलेज के कैंप कार्यालय पहुंचे। सपा नेता बालमुकुंद धुरिया ने बताया कि विधायक ने यहां पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के अलावा आम लोगों से भी मुलाकात की। विजय दिलाने के लिए उनका आभार जताया। इसके बाद वे क्षेत्र में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकल गए।
विज्ञापन

सभी के सुख-दुख में खडे़ होेंगे साथ
टांडा से विधायक चुने गए पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा से मिलने के लिए अकबरपुर व टांडा के तमाम कार्यकर्ता व मतदाता उनके दोहरीपुर स्थित आवास पहुंच गए। थकान मिटाने की बजाय विधायक ने किसी को निराश नहीं किया। सभी नागरिकों से मुलाकात करने के बाद वे नहाने व भोजन करने चले गए। दोपहर में फिर से उन्होंने कैंप कार्यालय पर सबसे मुलाकात की। यहां से वे सूरापुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक स्वागत किया। विधायक ने टांडा नगर के प्रसिद्ध हजरत हक्कानी शाह की मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और दुआएं मांगीं। विधायक ने हयातगंज चौक, छज्जापुर व अलीगंज समेत कई मोहल्लों का पैदल ही भ्रमण कर समर्थन के लिए नागरिकों का आभार जताया। हाजी अशफाक अहमद, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मुजीब अहमद सोनू, फिरोज सिद्दीकी, अनीसुर्रहमान व कशीम अशरफ आदि के साथ उन्होंने नागरिकों से मुलाकात कर कहा कि वे सबके सुख-दुख में साथ खड़े दिखेंगे। जिस भी समस्या का निस्तारण संभव होगा, वह सब कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को लगाया गले तो किसी को आशीष
जलालपुर के नए सपा विधायक पूर्व सांसद राकेश पांडेय शुक्रवार को अपने अकबरपुर आवास पर पहुंचे समर्थकों से मिले। उन्होंने यहां पहुंचे शुभचिंतकों से जल्दी-जल्दी मुलाकात करते हुए कहा कि जलालपुर निकलना है। वे सुबह साढ़े सात बजे ही जलालपुर के लिए निकल गए। वहां बने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। राकेश ने किसी को गले लगाया तो किसी को आशीष देकर समर्थन के लिए आभार जताया। उनके प्रतिनिधि संकठा प्रसाद मिश्र व रिंकू उपाध्याय ने बताया कि विधायक ने अंबरपुर, नेवादा, तिघरा, फुलवरिया, चैनपुर, बंदीपुर, मुंडेरा व मंगुराडिला आदि क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से से मुलाकात की। जीत दिलाने के लिए एक तरफ से सभी का आभार जताते हुए कहा कि मैं पूरे जलालपुर का विधायक हूं। मैं सभी के हितों का ध्यान रखूंगा। सदन से लेकर सरकार में बैठे अफसरों व मंत्रियों तक के संज्ञान में व्यक्तिगत तौर पर चीजों को लाकर जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जाएगा।
जनता को मुहैया कराएंगे अधिक से अधिक सुविधाएं
आलापुर सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त से मिलने तमाम कार्यकर्ता उनके अकबरपुर स्थित आवास आ गए थे। यहां उन्होंने दोपहर तक कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे क्षेत्र के रामनगर कार्यालय पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि आलापुर की जनता ने जो सम्मान दिया है। उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके मान-सम्मान को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। विधायक निधि से जो भी संभव कार्य हैं, वे कराए जाएंगे। अन्य कार्यों के लिए शासन के समक्ष सभी जरूरी प्रयास होंगे। प्राथमिकता यह रहेगी कि क्षेत्र की जनता को अधिकतम सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का रखा जाएगा ध्यान
कटेहरी विधायक लालजी वर्मा से मिलने शुक्रवार को कार्यकर्ता उनके गांव मोहद्दीपुर पहुंचे। उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही उनके प्रयासों के लिए पीठ भी थपथपाई। यहां से निकलकर वे कटेहरी बाजार स्थित अपने कार्यालय पहुंच गए। वहां लगभग डेढ़ घंटे तक उन्होंने शुभचिंतकों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। किसी ने फूलमाला सौंपी तो कोई जीत की मिठाई लेकर पहुंचा हुआ था। विधायक लालजी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। क्षेेत्र में विकास ज्यादा से ज्यादा हो, यह तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed