फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today Shravan Kshetra Dham will be lit with 1.25 lakh lamps

Ambedkar Nagar News: आज सवा लाख दीयों से जगमगाएगा श्रवणक्षेत्र धाम

Mon, 27 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today Shravan Kshetra Dham will be lit with 1.25 lakh lamps
देव दीपावली से पहले श्रवणक्षेत्र धाम में भगवान राम की भव्य प्रतिमा। 
श्रवणक्षेत्र धाम में मनेगी देव दीपावली, अधिकारियों ने परखी तैयारियां
विज्ञापन

600 स्वयंसेवकों के अलावा छात्र-छात्राओं को सौंपी गई दीप जलाने की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। पौराणिक महत्व रखने वाला श्रवणक्षेत्र धाम सोमवार को एक और इतिहास रचेगा। यहां स्थित चार घाट देव दीपावली पर्व पर सवा लाख दीपों से जगमग होंगे। इसे लेकर एक दिन पहले ही अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियां पूरी हो गईं।
रविवार को परिसर में सुंदर कांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही देर शाम छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। देव दीपावली पर्व पर पहली बार पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम को सवा लाख दीपों से जगमग करने की तैयारियां रविवार को तेजी से पूरी की गईं।
विज्ञापन

परिसर में कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। देर शाम आसपास के स्कूलों व कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की। इस दौरान छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली के मौके पर होने वाले आयोजनों को भव्य रूप देने के लिए रविवार को न सिर्फ बड़े पैमाने पर साफ सफाई हुई बल्कि आकर्षक ढंग से परिसर की साज सजावट की गई। सोमवार को शाम 4:30 बजे से श्रवणक्षेत्र धाम परिसर स्थित चार घाटों पर सवा लाख दीप जलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए छह सौ स्वयंसेवकों के अलावा आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।
इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या भागीदारी करेंगी। तैयारियों का लिया जायजा सोमवार को देव दीपावली पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए रविवार को अधिकारियों की फौज पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम में उतर पड़ी।

डीएम अविनाश सिंह वहां डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार भूपेंद्र सिंह, मनरेगा उपायुक्त राजेंद्र मिश्र समेत कई अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। परिसर में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि समय रहते सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए जाएं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनाने के साथ ही जरूरी बैरीकेडिंग आदि भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed