फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today 763 couples will take seven rounds amid

Ambedkar Nagar News: शहनाई की धुन के बीच आज सात फेरे लेंगे 763 जोड़े

Sat, 02 Dec 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Today 763 couples will take seven rounds amid
अकबरपुर हवाईपट्टी पर सामूहिक विवाह योजना के लिए लगा पंडाल। -संवाद
गूंजेंगी कुरान की आयतें, अकबरपुर हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत की गई तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर हवाईपट्टी पर रविवार को 763 जोड़े सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले ही मुकम्मल कर ली गईं। हवाई पट्टी परिसर में भव्य पंडाल सजाने के साथ ही पर्याप्त कुर्सियां लगा दी गई हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत इस बार जिले को 1408 से अधिक पात्रों जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है। रविवार तीन दिसंबर को समाज कल्याण विभाग की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में 763 जोड़े सात फेरे लेंगे। योजना के तहत शादी होने पर वधू को सरकार की तरफ से 35 हजार रुपये बैंक खाते में दिए जाते हैं। इसके अलावा 16 हजार रुपये अन्य सुविधा के मिलते हैं।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अलग-अलग धर्म के रिवाज के अनुरूप विवाह होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीएम अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद देंगे। वर वधू के परिजनों के लिए खान पान की बेहतर व्यवस्था रहेगी। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी 9 ब्लॉक के जोड़े शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed