{"_id":"6176f7b1872a582b36498257","slug":"to-know-the-production-dm-got-the-crop-cutting-of-paddy-done-ambedkar-nagar-news-lko601718825","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादन जानने को डीएम ने करायी धान की क्राप कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादन जानने को डीएम ने करायी धान की क्राप कटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बरधाभिउरा गांव में सोमवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने पहुंचकर धान फसल की क्राप कटिंग कराई। तीन अलग अलग किसानों के खेतों में कराई गई क्राप कटिंग में प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक 54.50 कुंतल धान की पैदावार निकली। डीएम ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए नवीन तकनीक के सहारे पैदावार को और बेहतर बनाने की जरूरत जतायी। कहा कि सरकार की तरफ से इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किसानों के लिए किया जा रहा है। किसानों को इसका फायदा उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
धान फसल की कटिंग के दौरान राजस्व टीम के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद भी रहे। किसान बच्चूलाल के खेत में धान का सर्वाधिक उत्पादन पाया गया। यहां एक हेक्टेयर खेत में 54.50 कुंतल धान की पैदावार मिली। इसके अलावा गया प्रसाद के खेत में 52 कुंतल व जियाराम वर्मा के एक हेक्टेयर खेत में 39 कुंतल धान की पैदावार हुई। इस मौके पर डीएम ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही तकनीकी खेती व सहफसली खेती को अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे किसान अपनी वार्षिक आय को काफी बेहतर बना सकते हैं।