फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tingling the public only in the name of budget

बजट के नाम पर सिर्फ जनता को थमाया झुनझुना

Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tingling the public only in the name of budget
अंबेडकरनगर के जलालपुर में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता सु? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के क्रम में मंगलवार को भियांव ब्लॉक अंतर्गत रफीगंज में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कोरी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश के विकास की गति धीमी पड़ गई है। जो वायदा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, वह पूरा नहीं हुआ। सिर्फ आम जनमानस को तमाम मुद्दों में उलझाकर ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। बजट के नाम पर जनता को सिर्फ झुनझुना थमाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनमानस की प्रगति को लेकर गंभीर नहीं है। उनकी गलत नीतियों के चलते देश पुन: गुलामी के रास्ते पर चल पड़ा है। एक तरफ जहां किसान मारा-मारा फिर रहा है तो वहीं युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को उठाती रही है। आगे भी इस तरह का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य सुनील मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जिस तरह से किसानों के प्रति सरकार ने उदासीन रवैया अपना रखा है, उससे किसान हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार की पोल खुल चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि किसान अपने हक को लेकर आंदोलित हैं। इसके बावजूद सरकार अपनी हठधर्मिता पर कायम है। सोमवार को प्रस्तुत किया गया बजट समाज के किसी भी तबके के लिए उपयुक्त नहीं है। बजट के नाम पर जनता को सिर्फ झुनझुना थमाया गया है। इस मौके पर अजय कुमार गौड़, दयाराम यादव, जयबहादुर सिंह, डब्लू शर्मा, हरिराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed