फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three underpasses to be built in Bhiyan

भियांव में बनेंगे तीन अंडरपास

Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three underpasses to be built in Bhiyan
अंबेडकरनगर के शाहपुर में आन्दोलित किसानों के बीच पहुंचे सांसद रितेश पाण्डेय। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यूपीडा ने भियांव में तीन अंडरपास की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से लगातार धरना दिया जा रहा है। सांसद रितेश पांडेय व पूर्व विधायक सुभाष राय ने अंडरपास निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए जिले की आलापुर व जलालपुर तहसील से होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे पर भियांव में कुछ जगह अंडरपास मार्ग निर्माण की मांग की जा रही है। इससे पहले सांसद रितेश पांडेय व तत्कालीन विधायक जलालपुर सुभाष राय ने शासन को पत्र लिखकर अंडरपास निर्माण की जरूरत पर बल दिया था। जिला प्रशासन ने भी इस बारे में यूपीडा को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

अब यूपीडा ने अंडरपास बनाए जाने को अपनी सहमति दे दी है। यह जानकारी शनिवार को एसडीएम मोहनलाल गुप्त ने जलालपुर में दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उधर, सांसद रितेश पांडेय शनिवार दोपहर बाद धरनास्थल पहुंचे और किसानों से वार्ता की। सांसद ने किसानों को यूपीडा के निर्णय की छायाप्रति सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बताया कि भियांव ब्लॉक में तीन स्थान खानपुर हुसैनाबाद, सवरगह व शाहपुर में अंडरपास का निर्माण होगा। बताया कि यूपीडा चेयरमैन अवनीश अवस्थी से न सिर्फ इसके लिए पत्राचार किया था, वरन उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलकर तीन अंडरपास बनाने की मांग की थी। अब इसे मंजूरी मिल गई है। उधर, भाकियू अध्यक्ष कृष्णकुमार यादव ने कहा कि सांसद मौके पर आए थे। एसडीएम ने भी जानकारी दी है। धरना अभी खत्म नहीं होगा, जब तक अधिकारी मौके पर आकर यह नहीं बता देते कि निर्माण कब से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed