फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three sisters showed courage and caught the thief who entered their house

Ambedkar Nagar News: तीन बहनों ने दिखाया साहस, घर में घुसे चोर को पकड़ा

Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three sisters showed courage and caught the thief who entered their house
अंबेडकरनगर। चोरी की नीयत से घर में घर में घुसे पांच चोरों में से एक चोर को घर में मौजूद तीन बहनों ने पकड़ लिया। खुद को घिरता देख चार अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पकड़े गए चोर को अभिरक्षा में लेकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के मंगुराडिला इस्लामाबाद गांव का है। शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद लगभग एक बजे पांच बदमाश एक घर में चोरी की नीयत से घुसे। चोरों ने खिड़की के अंदर हाथ डालकर दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वहां सो रहीं तीन बहनों नाजिया, आबिदा व सानिया की आंख खुल गई।
विज्ञापन

तीनों बहनों ने शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ा लिया। इनमें चार चोर तो वहां से भाग निकलने में सफल रहे, लेकिन एक चोर को सानिया ने पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उनकी जानकारी पर कोतवाली जलालपुर पुलिस गांव पहुंची। पकड़े गए चोर को अभिरक्षा में लिया। साथ ही उसे कोतवाली लेकर चली गई। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों की हिम्मत की हो रही तारीफ
सानिया बहनों के माता पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में घर में तीनों बहने ही अकेली रहती हैं। बड़ी बहन नाजिया का विवाह हो चुका है, लेकिन वह भी यहीं रहती है। जबकि अन्य दोनों बहनें पढ़ाई कर रही हैं। सानिया मौजूदा समय में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। चोर पकड़ने में तीनों बहनों विशेषकर सानिया की हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed