{"_id":"5741f0e54f1c1bb415690b8e","slug":"three-sick-from-diarrhea-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से तीन बीमार, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से तीन बीमार, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में रविवार को तीन नए डायरिया पीड़ित भर्ती हुए। शहजादपुर पंडाटोला निवासी रंजीत (13) पुत्र गिरधारी की शनिवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, टांडा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी मुरली की आठ वर्षीय पुत्री स्नेहलता व अकबरपुर थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय दीपनरायण रविवार सुबह डायरिया की चपेट आ गए। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य बतायी जाती है।
विज्ञापन