{"_id":"26eac28879b63ff3d4ae87b835a88a5e","slug":"three-serious-in-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को सांप ने डसा, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को सांप ने डसा, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासिनी रीता देवी (32) पत्नी दिनेश बुधवार देर शाम घर में कुछ कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र खूखूतारा निवासी दशरथ (60) पुत्र सत्यनरायन बुधवार देर शाम शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया । उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मालीपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर अखई गांव निवासिनी रेशमा (14) पुत्री शिवपूजन गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे आननफानन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन