फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three roads in the city have been declared no-vehicle zones, with barriers installed at seven locations

Ambedkar Nagar News: शहर की तीन सड़कें नो व्हीकल जोन घोषित, सात स्थानों पर लगे बैरियर

Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three roads in the city have been declared no-vehicle zones, with barriers installed at seven locations
शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे मार्ग पर लगा जाम।
अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा, विसर्जन और दशहरा के अवसर पर ट्रैफिक समस्या और सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने तीन प्रमुख सड़कों को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। अब इन मार्गों पर भारी वाहनों के साथ चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इन सड़कों पर केवल पैदल राहगीरों को ही आने-जाने की अनुमति होगी। शहर के चाराें ओर सात प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए हैं, ताकि किसी भी तरह के वाहन प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में मंगलवार से ही शहर में लगे पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। इसे देखते हुए तहसील तिराहा से नई सड़क, नई सड़क से संघतिया चौकी और फव्वारा तिराहा से शहजादपुर चौक होते हुए संघतिया तक हर प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध दशहरा तक पूर्ण रूप से लागू रहेगा।
विज्ञापन

तहसील तिराहा से पटेलनगर तिराहा तक शाम को चार बजे से सुबह चार बजे तक भारी व चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे में पटेल तिराहा से लोगों को पैदल ही तहसील तिराहा तक जाना पड़ेगा। वहीं, अयोध्या मार्ग पर बनकेगांव मोड़, तमसा मार्ग के अलावा काली माता मंदिर, संघतिया चौके से लोगों को पैदल ही प्रवेश दिया जाएगा। दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात स्थानों से होगा डायवर्जन
शहर में जाम की समस्या न खड़ी हो, इसके लिए याकूबपुर कटारिया, न्याेतरिया, जलालपुर कट, मालीपुर पुल, गौहन्ना बाईपास व अन्नावा बाजार से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यहां बैरियर लगाने के साथ ही यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। इन मार्गों से आने वाले वाहनों को बाईपास से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
---------

रात से लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था, दिन भर रेंगे वाहन
सोमवार की रात से ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई गई। रात में तहसील तिराहा व अयोध्या मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आने के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। मंगलवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार अयोध्या मार्ग, तहसील तिराहा के पास दिखाई देने लगी। शहजादपुर, नई सड़क और तमसा नदी पुल के आसपास भी यही स्थिति बनी रही। आवागमन बहाल रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


-----------
वर्जन :::
शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मंगलवार से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अगले दो दिनों तक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। डायवर्जन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। - जेबी यादव, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक

शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे मार्ग पर लगा जाम।

शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे मार्ग पर लगा जाम।

शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे मार्ग पर लगा जाम।

शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे मार्ग पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed