फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people injured in road accidents, one is serious

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents, one is serious
हादसा - फोटो : symbolic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत रग्घूपुर गांव निवासी संजय (40) पुत्र लाबिहारी शुक्रवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी जयकरन (36) पुत्र रघुराज शनिवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी गिरीश (29) पुत्र जगराम शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed