{"_id":"57e423e14f1c1bf840a82bf6","slug":"three-people-injured-in-accident-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोग घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोग घायल, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अधेड़ ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत गोविंदपुर गनेशपुर गांव निवासी संतराम (50) पुत्र बुधिराम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतराम ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी थाना क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ला निवासी कन्हैयालाल (60) पुत्र रामचेत गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, टांडा थाना अंतर्गत छज्जापुर गांव निवासी सुरेश की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी गुरुवार सुबह घर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन