{"_id":"5807a7034f1c1b434b703776","slug":"three-people-bitten-by-snake-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से तीन लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से तीन लोगों की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की हालत सर्पदंश से बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासिनी रमा (17) पुत्री रामप्रसाद बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव निवासी शनि (15) पुत्र संतराम मंगलवार शाम धान की कटाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र के कंजहां निवासिनी प्रियांशी (18) पुत्री रामहित बुधवार भोर में सर्पदंश का शिकार हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रसोई घर में सफाई कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन