{"_id":"68598d69df9bdc2cfc0a2e65","slug":"three-madrasas-built-on-government-land-were-demolished-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-137191-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन पर बने तीन मदरसे ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन पर बने तीन मदरसे ढहाए
विज्ञापन
मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए अधिकारी। संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के धबरुआ रूढ़ा, बसिया और इस्माइलपुर गांवों में दो दशक से सरकारी जमीनों पर संचालित हो रहे तीन मदरसों को सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन की टीम के पहुंचते ही आनन-फानन मदरसा संचालकों ने तहसील प्रशासन की टीम को लिखित रूप से मदरसा खाली कर भवन सुपुर्द किए। इसके बाद जेसीबी से तीनों मदरसों का ढहाकर जमीन ग्राम पंचायतों के सुपुर्द कर दी गई।
जलालपुर तहसील क्षेत्र के धबरुआ रूढ़ा में नवीन परती की सरकारी भूमि पर पिछले काफी समय से मदरसा इस्लामिक गुलामी खां का संचालन किया जा रहा था। यहां के प्रबंधक जमाल अहमद को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। सोमवार को एसडीएम पवन जायसवाल, नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही संचालक ने आनन-फानन मदरसा को खाली कराना शुरू कर दिया। मदरसा खाली होने के बाद इसे ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद टीम बसिया गांव पहुंची। यहां गाटा संख्या 12 नि. जंगल झाड़ी के रूप में रिजर्व लैंड पर मदरसा नूर फातिमा का संचालन किया जा रहा था। यहां भी मदरसा खाली कराने के बाद ध्वस्तीकरण कराया गया और जमीन की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायत को सौंपा गया। साथ ही संचालक को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद टीम ने अवधना इस्माइलपुर में खाद गड्ढे की जमीन पर संचालित मदरसा नुरूल इस्लाम को ध्वस्त कराया। तीनों संचालकों ने लिखित रूप से कब्जा हटाया और उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। एसडीएम पवन जायसवाल ने बताया कि करीब 20 साल से अनाधिकृत रूप से मदरसों का संचालन किया जा रहा था। तीनों को आपसी सहमति से खाली कराकर ध्वस्त कराया गया है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।