{"_id":"c069f43f0d537a18915c14f8e6554a39","slug":"three-injured-in-the-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किशोर समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ थाना क्षेत्र मंशापुर निवासी सुहाना (7) पुत्र मोहम्मद इसरार शुक्रवार को घर पर खेलते समय एक बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। इलाज के लिए परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर चहोड़ा निवासी मनोहर (58) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। वह साइकिल से रामनगर बाजार आ रहा था। रामनगर बाजार से पहले ही एक बाइक सवार ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तीसरी घटना में महरुआ थाना क्षेत्र के लोहरा बरामदपुर निवासी रामू 60 पुत्र नोखई एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन