फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three injured in road accidents, including the aged

मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन घायल

Thu, 09 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three injured in road accidents, including the aged
हादसा - फोटो : symbolic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायल युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत मोनिस रजा (70) पुत्र अमजद अली बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें पहले सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासिनी विमला देवी (55) पत्नी गिरधारी गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे पहले सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी लालजी (18) पुत्र रामभरोसे गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed