{"_id":"57d59ee94f1c1ba83031cef8","slug":"three-injured-in-accident-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरिया फत्तेपुर गांव निवासी प्रमोद की सात वर्षीय पुत्री रविवार सुबह घर के सामने खेलने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राजू (26) पुत्र रामआसरे रविवार सुबह अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर बाजार निवासी विजय (14) पुत्र रामजीत रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन