{"_id":"6a77615715b8e4e2c30f8896","slug":"three-hour-power-outage-in-20-villages-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162474-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 20 गांवों की तीन घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 20 गांवों की तीन घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
अकबरपुर के मरैला फीडर में अनुरक्षण कार्य के दौरान काम करते बिजली कर्मी। विभाग
अंबेडकरनगर। गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। लगातार कटौती और ट्रिपिंग के कारण उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार रात को कई स्थानों पर घंटों बिजली गुल रही।
अकबरपुर के वीआईपी फीडर व बरवां नासिरपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा शनिवार को मरैला बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराया गया। सुबह 10 बजे से पेड़ों की डालियों की छंटाई, इंसुलेटर बदलने, ढीले तारों की कसावट, ट्रांसफार्मर की जांच और तेल चेकिंग का काम शुरू हुआ।
इस दौरान शहजादपुर फीडर से जुड़े मालीपुर रोड स्थित मैरिज हाल के पास 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन का जंपर उड़ जाने से शहजादपुर बाजार, लोहा मंडी, सब्जी मंडी, गुरुद्वारा गली, पाठक कॉलोनी, दोस्तपुर, मालीपुर रोड, संघतिया, शिक्षक कॉलोनी, डीआर अस्पताल, शहजादपुर फीडर, गौहन्ना बाईपास समेत 20 से अधिक गांवों में दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जो काम गर्मी से पहले होने चाहिए, उसे अब कराया जा रहा है। इसके अलावा गांधीनगर, मुरादाबाद, स्टेशन, शिवाला घाट, शहजादपुर, शास्त्रीनगर, जौहरडीह रेलवे क्रॉसिंग, मोहसिनपुर, रघुराजजीपुरम, शिवपुरा, पटेलनगर और कृषि भवन क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुरक्षण के कार्य करने के चलते आपूर्ति बाधित थी।