{"_id":"66a91b5d3daee125e6031f8c","slug":"three-doctors-and-seven-personnel-including-the-in-charge-were-found-absent-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118940-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रभारी समेत तीन डॉक्टर व सात कर्मी गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रभारी समेत तीन डॉक्टर व सात कर्मी गैरहाजिर मिले
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार के निरीक्षण में मंगलवार को सीएचसी कटेहरी में चिकित्सकों व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई।चिकित्सा प्रभारी समेत तीन चिकित्सक व सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा मिला। सीएमओ ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
सीएचसी कटेहरी में चिकित्सकों व कर्मचारियों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि कई बार निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर चिकित्सक और कर्मचारियों का वेतन काटा जा चुका है। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर से सीएमओ डॉ. राजकुमार कटेहरी सीएचसी के निरीक्षण पर पहुंचे।
सुबह साढ़े नौ बजे चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंकुश वर्मा अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इनके अलावा उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में डॉ. अंकिता पाठक 24 जुलाई से जबकि डेंटल चिकित्सक डॉ. नमिता 27 जुुलाई से अनुपस्थित मिलीं। इनके अलावा डॉ. मुकेश गौतम, हेल्थ सुपरवाइजर अवधेश कुमार, स्टाफ नर्स अंजू वर्मा, दिनेश कुमार, बद्रेआलम, इनामुलहक, कुलदीप, रामअशीष वर्मा नदारद थे। इन सभी वेतन काटने का निर्देश सीएमओ ने दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएमओ को सीएचसी के मुख्य गेट से लेकर भवन के अंदर जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई पर विशेष धन दिया जाए। दोबारा जांच में यदि गंदगी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।