{"_id":"7d64d760155571e4f7e9df46aab1a31f","slug":"three-bitten-by-snake-a-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन को सांप ने डसा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन को सांप ने डसा, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज थाना के सूरापुर गांव निवासी अनिल कुमार का 13 वर्षीय पुत्र परविंदर शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी मोहम्मद अनवर की 19 वर्षीय पुत्री नाजमीन शुक्रवार देर शाम रोजा खोलने के बाद घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुलनगर निवासी विकास का नौ वर्षीय पुत्र शक्ति शनिवार सुबह घर में खेल रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन