{"_id":"57fbd3e44f1c1b112628e09d","slug":"three-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम समेत तीन को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम समेत तीन को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत आशापार निवासी रामजीत की चार वर्षीय पुत्री नीतू को रविवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी सुरजू पाल (28) पुत्र बाबूलाल को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ गांव निवासी गिरधारी (25) पुत्र रामलखन को सोमवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे भी तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन