{"_id":"4587b0b6ff2411852031a72174b176bd","slug":"three-arrested-with-six-stolen-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरी की छह बाइक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की छह बाइक समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर पुलिस को शनिवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार बदमाश पहितीपुर बाजार के निकट किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इस पर चौकी इंचार्ज शहजादपुर एजाज अहमद, चौकी इंचार्ज कस्बा संजय सिंह, एसआई शत्रुघन यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बदमाश अपनी अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बाइक होने की बात कबूल की।
विज्ञापन
उनकी पहचान पिंटू व सागर निवासी बसखारी व राकेश निवासी अमरतल थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। तीनों की निशानदेही पर उनके घर से भी एक एक चोरी की बाइक बरामद हुई। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि चोरी की जो बाइकें बरामद हुई हैं, उन पर अयोध्या, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बुलंदशहर व अंबेडकरनगर का नंबर है। बताया कि तीनों चोरों का रविवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन