फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three arrested for snatching money from retired teacher

Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक से रुपये छीनने के मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for snatching money from retired teacher
बसखारी (अंबेडकरनगर)। सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छीने गए 50 हजार में से 49 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

मालूम हो कि एक दिन पहले मंगलवार को महमूदपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बैंक ऑफ बड़ौदा से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बैंक के निकट ही बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। साथ ही जेब से 50 हजार रुपये निकालकर तीनों भागने लगे। इसमें से एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया था। जिसकी पहचान करिया के निवासी शाहपुर जलालपुर के रूप में हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरे घटनाक्रम से पुलिसकर्मियों ने युवकों की पहचान की। जानकारी मिली कि फरार दोनों आरोपी गोलपुर मोड़ के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कमलेश व किशुन निवासी शाहपुर जलालपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से कुल 49 हजार रुपये बरामद हुए। एसओ संतकुमार सिंह ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed