फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Threatened and pelted stones at home, family in panic

Ambedkar Nagar News: धमका कर घर पर किया पथराव, दहशत मेंं परिवार

Tue, 11 Feb 2025 06:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Threatened and pelted stones at home, family in panic

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली के पाठक का पूरा में खलिहान से नाली निकालने को लेकर एक परिवार पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आठ फरवरी को उन्हें धमकाया गया और फिर नौ फरवरी को घर पर पथराव कर दिया गया। पीड़ित परिवार दो दिन के भीतर दूसरी बार थाने पहुंचा, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।पाठक का पूरा की सुषमा पाठक के मुताबिक विपक्षी खलिहान की भूमि में जबरन नाली निकालना चाह रहे हैं। एसडीएम अकबरपुर स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी नाली निकालने के बाबत कोई आदेश नहीं दिया। इसी को लेकर आएदिन विवाद किया जा रहा है। सुषमा के मुताबिक आठ फरवरी को विपक्षी राजकुमारी उर्फ लूलू ने फोन करके गुंडे बुला लिए। कार पर सवार चार युवक उनके घर आए और धमकाया।


उसी दिन इसकी शिकायत थाने पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे विपक्षियों का मन बढ़ गया। नौ फरवरी की शाम पाठक का पूरा के ही सुरेंद्र पाठक व उनके परिवार की अंकिता, रीता, मानवती, महिमा ने उनके घर पर पथराव कर दिया। इसमें राजकुमारी भी शामिल थीं। घरवालों ने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। इस वारदात से सुषमा का परिवार दहशत में है। इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष से दयाराम पाठक ने राम दवन पाठक, धीरेंद्र पाठक, रवींद्र पाठक, विवेक पाठक, मयंक पाठक, पूनम देवी, सुषमा देवी, सुमन पर मारपीट व तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed