फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   thrashed the married woman out of the house

पिटाई कर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 04 Aug 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
thrashed the married woman out of the house
भीटी। दहेज न मिलने से नाराज ससुरालीजनों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। बाद में पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुुंची और नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले में पति समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी नगऊपुर का है। गांव निवासिनी नीलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि तीन माह पूर्व उसकी शादी सुल्तानपुर जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव पांडेय का पूरा निवासी अरुण पांडेय के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालीजनों की मांग थी कि दहेज के तौर पर उन्हें एक बोलेरो तथा एक लाख रुपये नकद और दिया जाए। साथ ही दहेज न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी।
विज्ञापन

पीड़िता ने ससुरालीजनों को कई बार यह समझाने की कोशिश की, उनकी मांग वह पूरी करने में सक्षम नहीं है। इसके बावजूद ससुरालीजनों द्वारा उसका उत्पीड़न जारी रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि बीते दिनों दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। किसी तरह व अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया। बाद में परिजनों संग पीड़ित थाने पहुंची और नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अरुण पांडेय, देवर, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed