फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thin blankets like sheets are being given in the hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में चादर जैसे पतले कंबल दे रहे, नहीं दूर हो रही ठंड

Fri, 01 Dec 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Thin blankets like sheets are being given in the hospital
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर दो में घर से लाए कंबल के साथ मरीज।  -संवाद
कंबल वितरण में मनमानी से परेशान हो रहे मरीज, कई मरीजों को घर से लाना पड़ रहा कंबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की मुश्किलें ठंड में बढ़ गई हैं। सभी मरीजों को एक तरफ जहां कंबल नहीं दिया जा रहा वहीं जिन मरीजों को कंबल दिया भी गया, वह अत्यंत हल्का है। ऐसे में लगभग सभी मरीजों को घर से रजाई या बेहतर किस्म का कंबल मंगाना पड़ रहा है।
शुक्रवार को अकबरपुर जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों ने अपना दर्द बयां किया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के तीन व सामान्य के पांच वार्ड हैं। सभी आठ वार्डों में 68 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को ठंड से निपटने के लिए जिला अस्पताल की तरफ से कंबल मुहैया कराया जाता है। हालांकि यहां भर्ती मरीजों का कहना है कि कंबल वितरण में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में भर्ती सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर की निवासी ललिता वर्मा ने बताया कि उन्हें तो कंबल ही नहीं मिला। इसके चलते अपने घर से कंबल मंगाना पड़ा। वार्ड नंबर दो में भर्ती पीपरपुर निवासी मनीराम ने बताया कि कंबल तो मिला लेकिन वह ठंड नहीं रोक पा रहा। इसके चलते घर से मोटा कंबल मंगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में भर्ती अर्जुनपुर निवासी निशा ने भी कंबल न मिलने की शिकायत दर्ज करायी। दोस्तपुर नसीरपुर निवासी कमला देवी को भी कंबल नहीं मिल सका था। इन लोगों को भी घर से कंबल व रजाई मंगानी पड़ी।


ताक पर हैं निर्देश
जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ठंड में बेहतर सुविधा देने का नया आदेश शासन की तरफ से आया है। इसमें अस्पताल प्रशासन की तरफ से मरीजों को कंबल देने के साथ ही वार्डों में रूम हीटर व वार्मर की सुविधा देने का निर्देश है। इसके अलावा ठंड का मौसम शुरू होने से पहले सभी खिड़की व दरवाजों के शीशे, अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा को दुरुस्त कराने तथा विश्राम गृह आदि में भी रूम हीटर, वार्मर के साथ अलाव की व्यवस्था का निर्देश है। हालांकि जिला अस्पताल में अभी इन निर्देशों का पालन नहीं दिख रहा है।



दी जा रही जरूरी सुविधाएं
वार्डों के खिड़की दरवाजे के शीशों आदि की मरम्मत पहले से ही करा दी गई है। सभी वार्डों में कंबल की व्यवस्था है। मरीज व तीमारदार वार्डों में तैनात कर्मचारी से कंबल प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी मरीज को असुविधा है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। -डॉ ओमप्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed