{"_id":"6a22c4f521d782406c0ad099","slug":"thieves-broke-into-house-in-ambedkar-nagar-and-made-off-with-jewelry-worth-15-lakh-and-2-5-lakh-in-cash-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: चोरों ने 15 लाख के जेवर और 2.5 लाख की नकदी की पार, जाने से पहले घर में ही की दारू पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: चोरों ने 15 लाख के जेवर और 2.5 लाख की नकदी की पार, जाने से पहले घर में ही की दारू पार्टी
Fri, 05 Jun 2026 06:15 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:15 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में चोरों ने एक घर में चोरी की। 15 लाख के जेवर और 2.5 लाख की नकदी पार कर दी। चोरी करके जाने से पहले घर में ही दारू पार्टी की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : परिजन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। सोमवार की रात चोरों ने शोभा देवी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 2.5 लाख रुपये की नकद चुरा ले गए। जाने से पहले घर में ही दारू पार्टी की।
विज्ञापन
घटना महरुआ क्षेत्र के मंशापुर गांव की है। बताया गया कि सोमवार की रात शोभा देवी और उनके पति घनश्याम चौहान बाहर सो रहे थे। उनकी बहू जीतू भी घर का काम निपटाकर बाहर सो गई थी। देर रात चोर घर के पीछे बांस की कोठ के सहारे छत पर चढ़े।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने कमरों में घुसकर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़े। उन्होंने शोभा देवी, उनकी बहू शारदा और जीतू के जेवर चुराए। चोरी के बाद चोरों ने शराब पी और नमकीन भी खाई। सुबह शोभा देवी ने घर में सामान बिखरा देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। चोरी की खबर सुनकर शोभा देवी के बेटे अनिल कुमार, अंगद और बृजलाल गांव पहुंचे।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपये अलमारी में रखे थे। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को किसी घुमक्कड़ी चोर गैंग ने अंजाम दिया है। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।