फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be route diversion in the city due to the festival

Ambedkar Nagar News: पर्व को लेकर शहर में रहेगा रूट डावर्जन

Fri, 18 Oct 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
There will be route diversion in the city due to the festival
अंबेडकरनगर। धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर में फव्वारा तिराहे से चौक तक चार पहिया वाहनों व ई-रिक्शा पर रोक रहेगी। साथ ही भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शहर में उमड़ी भीड को देखते हुए यातायात विभाग ने आने वाले दिनों में धनतेरस व दीपावली पर्व से पहले सभी जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए हैं। शहर को जाम से बचाने के लिए फव्वारा तिराहे से चौक की तरफ के मार्ग को धनतेरस से पहले पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर केवल दो पहिया वाहन को जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

चार पहिया व ई-रिक्शा से आने वाले लोगों को तिराहे पर रोक दिया जाएगा। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि पर्व के समय पर अगर भीड़ बढ़ी तो डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। शहर में किसी बड़े वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती व सुल्तानपुर से आने वाले वाहन को बाईपास से भेजा जाएगा। वहीं, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहन अन्नावां बाजार से श्रवणक्षेत्र होते हुए आगे बढ़ेंगे। साथ ही ई-रिक्शा चालकों को भी दो भागों में बांट दिया गया है। एक से 1100 तक रोडवेज और 1100 से ऊपर के सभी ई-रिक्शा का संचालन शहजादपुर की तरफ होगा। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि दुकान के सामने वाहनों को पटरी से किनारे खड़ा करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का पालन करने के निर्देश
यातायात पुलिस को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर अनधिकृत तरीके से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जाम न लगने पाए इसलिए दुकानदारों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। - देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed