{"_id":"61914e09afdb2b5f653db26d","slug":"there-will-be-a-change-of-power-in-the-state-ambedkar-nagar-news-lko604437538","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल का स्वागत करते पद?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। प्रसपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। साथ ही बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध तेजी से बढ़ा है। इससे आम आदमी परेशान है। न्याय के लिए पीड़ित अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। जनता ने यह निर्णय ले लिया है। यह दावा रविवार को आजमगढ़ से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के साथ जिले की सीमा अमड़ी टोल प्लाजा के निकट जनसभा को संबोधित करते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस बीच शिवपाल का जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ रविवार को आजमगढ़ से जनपद की सीमा अमड़ी टोल प्लाजा के निकट पहुंच कर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है। महंगाई व अपराध चरम पर है। किसान परेशान हैं। उन्हें उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में प्रसपा के बगैर कोई सरकार नहीं बना सकता। सरकार बनने पर उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश सचिव फरहत अब्बास, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर रजा, जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव, आलापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तारावती ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनका बसखारी बाजार व अकबरपुर नगर में स्वागत हुआ। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोहिया भवन पहुंचकर डॉ. राममनोहर लोहिया, बाबा भीमराव अंबेडकर व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। युवा नेता राहुल शुक्ला, गुड्डू यादव, अनुराग, दुर्गेश, अंकित, शुभम, विशाल यादव, दीपेंद्र यादव, सचिन यादव, ज्ञानप्रकाश तिवारी ने उनका स्वागत किया।