{"_id":"68e2b2160e74a2d79604c59c","slug":"there-was-a-crowd-of-stomach-and-skin-patients-2400-patients-were-treated-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-143227-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेट व त्वचा रोगियों की रही भीड़, 2400 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेट व त्वचा रोगियों की रही भीड़, 2400 मरीजों का हुआ इलाज
Sun, 05 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र नरियांव में मरीजों का उपचार करते डाॅ. केके शर्मा।
अंबेडकरनगर। जिले में मौसम के बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सुबह-शाम ठंडक और दिन में चटक धूप के बीच लोग बीमार पड़ रहे हैं। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में यह स्थिति साफ तौर पर देखने को मिली, जब बड़ी संख्या में लोग पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 2,412 मरीजों का उपचार किया गया। मौसम का बदलाव अब लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। राम में सर्दी का अहसास और दिन में तेज धूप से लोग बीमार हो रहे हे। इससे परेशान होकर लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग के 265, बुखार के 117 व पेट में परेशानी के सबसे अधिक 284 मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों की तैनाती रही। यहां पर आने सभी रोगियों को परमर्श दिया गया, जिनको जांच की जरूरत थी उनकी जांच कराई गई। मेले में डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच हुई लेकिन कोई केस सामने नहीं आया।