फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is mourning in the education world on the death of educationist Prabhakar

शिक्षाविद प्रभाकर के निधन पर शिक्षा जगत में शोक

Sun, 27 Jun 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is mourning in the education world on the death of educationist Prabhakar
बसखारी। आलापुर तहसील क्षेत्र के बिडहर गांव में पैदा हुए शिक्षाविद तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित प्रभाकर मिश्र का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत शोकाकुल है।
विज्ञापन

पं. प्रभाकर मिश्र राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में प्रधानाचार्य के पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे। वर्ष 2017 में राजकीय इंटर कॉलेज फैजाबाद के स्थापना दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गए। उन्होंने एनसीईआरटी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रकाशित गणित विषय में कक्षा एक से 12 तक की पुस्तकों का लेखन कार्य किया है।
विज्ञापन

सांख्यिकी अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी व्यवसायिक शिक्षा भी रहे। राज्य शिक्षा संस्थान तथा राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में बतौर प्रोफेसर के रूप में पद स्थापित रहे। राजकीय केंद्रीय अध्यापन विज्ञान शिक्षा संस्थान इलाहाबाद से 1993 में प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद प्रयागराज में आवास बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। शिक्षा जगत को लंबी सेवा देने के पश्चात बीते दिन प्रयागराज में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन की खबर से जिले के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके एक पुत्र श्रीकर मिश्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उप निबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके निधन पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिलदेव उपाध्याय, सेवानिवृत्त प्रवक्ता देवेंद्र कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ राजाराम वर्मा, मंगलाप्रसाद मिश्र, पं. चंद्रभूषण त्रिपाठी आदि ने शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed