फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Theft exposed, four interstate thieves arrested

Ambedkar Nagar News: चोरी का राजफाश, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Theft exposed, four interstate thieves arrested
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के औलियापुर मोहल्ले में 13 दिन पूर्व प्रवक्ता के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चार चोरों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने नेवतरिया हाईवे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी केशव कुमार ने बताया कि अकबरपुर के औलियापुर निवासी सरोज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। सरोज 28 जून को अपने पति आदित्य प्रकाश के साथ आजमगढ़ के फूलपुर रिश्तेदारी में गई थीं। चोर घर से छह लाख के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी ले गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेवतरिया हाईवे के पास मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डेन काॅलोनी निवासी नौशाद, दिल्ली के भोपुरा के जुग्गी मोहल्ला सुंदर नगरी निवासी आकिल उर्फ राशिद, दिल्ली के सीलमपुर के सिलमपुर निवासी आजाद, बुलंदशहर के खुर्जा के मुरारी नगर निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया। इनके पास से पीली धातु की दो टिकिया, चांदी का बिस्कुट, आठ जोड़ी पायल, पायल, ब्रेसलेट समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि आरोपी घरेलू सामान बेचने के बहाने गांव और मोहल्लों में जाते थे।
जिस घर में ताला बंद मिलता था, उसे खटखटाते थे। आसपास किसी को न देख दरवाजे का लॉक व ताला तोड़कर चोरी कर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed