{"_id":"5f78acd38ebc3e9b7e32ae48","slug":"theft-ambedkar-nagar-news-lko5433657145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहक को उचक्कों ने लगाई 10 हजार की चपत, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहक को उचक्कों ने लगाई 10 हजार की चपत, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
फोटो 19, अंबेडकरनगर के कटेहरी स्थित इस बैंक शाखा में उऽाकों ने उपभोक्ता लगाया 10 हजार की चपत।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
कटेहरी। स्थानीय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से पैसा निकाल कर बाहर जा रहे ग्राहक को उचक्कों ने 10 हजार रुपये की चपत लगा दी। ग्राहक को इसकी जानकारी तब हुई जब वह गेट के बाहर निकला। इसके बाद घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को दी गई। सीसीटीवी की मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी तेजनारायणन तिवारी शनिवार को सेंट्रल बैंक की कटेहरी शाखा आए थे। यहां उन्होंने 10 हजार रुपये की निकासी की। बैंक में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच वह किसी तरह बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। उन्होंने बैंक शाखा के अंदर जाकर सूचना बैंक कर्मियों व पुलिसकर्मियों को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद गेट बंद कर दिया गया और शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान का प्रयास किया गया। उचक्कों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। इसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जाता है कि जब यह घटना हुई तो वहां एक महिला सिपाही व होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात था। पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।