{"_id":"691b61e9d441ba8a5701a1bb","slug":"theatre-and-variety-shows-banned-at-govind-saheb-fair-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-145506-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गोविंद साहब मेले में थिएटर और वैरायटी शो पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गोविंद साहब मेले में थिएटर और वैरायटी शो पर लगी पाबंदी
Mon, 17 Nov 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बाबा गोविंद साहब के ऐतिहासिक मेले में इस वर्ष थिएटर और वैरायटी शो का आयोजन नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पहली बार इस कार्यक्रम की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। निर्णय को लेकर जहां कुछ लोग पुलिस का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसका विरोध भी जता रहे हैं।
प्रतिवर्ष मेले में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन, मुशायरा और राष्ट्रीय कलाकारों के कार्यक्रम मेले की विशेष पहचान रहे हैं। ये आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होते थे, बल्कि छोटे व्यापारियों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत भी थे।थिएटर और वैरायटी शो दशकों से मेले का मुख्य आकर्षण रहा है, किंतु बीते कुछ वर्षों में अश्लील कार्यक्रमों और हुड़दंग की शिकायतों को देखते हुए इस बार इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है।
शो का पंडाल लगाने के लिए बिहार और आसपास के जिलों के आयोजक यहां पहुंचे थे, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण कोई तैयारी शुरू नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय लोग माया अग्रहरि, राकेश कुमार, भगवान पाण्डेय, गौरव कुमार सहित अन्य का कहना है कि अश्लीलता पर रोक लगाकर कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा सकता है। पूर्ण प्रतिबंध से मेले की रौनक और भीड़ प्रभावित होगी। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ही रोक लगाई गई है। अश्लील गीत और नृत्य के चलते कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है।