{"_id":"621bc51cc5c7875992126c80","slug":"the-youth-who-was-selling-fake-jewelery-was-handed-over-to-the-police-ambedkar-nagar-news-lko6197014150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आभूषण बेच रहे युवक को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आभूषण बेच रहे युवक को किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। सोने के नाम पर नकली आभूषण बेचने वाले एक आरोपी को नागरिकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला महरुआ थाना क्षेत्र केे महरुआ कस्बे का है। बताया जाता है कि शनिवार शाम एक युवक कस्बा स्थित पप्पू सोनी की दुकान पर पहुंचा। दुकानदार के कहने पर आरोपी आभूषण दिखाने लगा।
दुकानदार ने जब ध्यान से देखा तो वह पीतल था। इस लेकर आरोपी व दुकानदार के बीच झड़प शुरू हो गई। इस बीच आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को घिरता देख उसके साथ आया एक अन्य मौके से भाग खड़ा हुआ। दुकानदारों व नागरिकों ने संबंधित आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ इस तरह का कार्य करता है। उसके रिश्तेदार के विरुद्घ कई थाने में केस भी दर्ज है। व्यवसाई पप्पू ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है। (संवाद)