फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man who went to collect jewelry and money was beaten up.

Ambedkar Nagar News: जेवर और पैसे लेने गए युवक को पीटा

Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to collect jewelry and money was beaten up.
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के मुस्तफाबाद तिलहरा निवासी अभिमन्यु ने अकबरपुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी चार मई को अकबरपुर के कोटवा महमदपुर निवासी विनोद कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ और दोनों अलग रहने लगे थे। यह तय हुआ था कि विनोद प्रियंका के सभी जेवर और शादी में हुए चार लाख रुपये वापस करेगा। बृहस्पतिवार सुबह विनोद ने ऊंचे गांव के निरहूशाह भट्ठे के निकट बगीचे में पैसा व जेवर देने की बात कही थी। अभिमन्यु अपने साथियों अंकुर व सोल्जर के साथ तय स्थान पर पहुंचा। वहां बहनोई विनोद व उसके साथियों ने अभिमन्यु व अंकुर को पीटकर जख्मी कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed