फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train

Ambedkar Nagar News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। मोटर पार्ट्स की दुकान करने वाले युवक ने बृहस्पतिवार को अकबरपुर अयोध्या रेलमार्ग पर शिवबाबा के निकट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र हंसवर के इटंगी गांव निवासी लवकुश (24) थाना क्षेत्र अहिरौली के अन्नावां बाजार में मोटर पार्ट्स की दुकान करता था। वह वहीं एक किराए के घर में रहता भी था। बृहस्पतिवार सुबह वह पहले दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ देर वहां रुककर उसने दुकान का आधा शटर गिराया। इसके बाद बाजार स्थित एक अन्य युवक के साथ बाइक से शिवबाबा पहुंचा। उसे यहां छोड़कर संबंधित युवक वापस चला गया। बताया जाता है कि इसी बीच लवकुश शिवबाबा के बगल से गुजर रही रेलवे लाइन के निकट पहुंचा । मोबाइल रेलवे लाइन के बगल रखा और अकबरपुर से अयोध्या की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही जीआरपी टीम भी पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार लवकुश ने एक व्यक्ति से उधार रकम ले रखा था। उसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। संबंधित व्यक्ति दी गई राशि को वापस मांग रहा था। चर्चा है कि इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। उसका विवाह नहीं हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed