फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The workers expressed their displeasure at the neglect of demands

कर्मियों ने मांगों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी

Tue, 02 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The workers expressed their displeasure at the neglect of demands
अंबेडकरनगर। बीते 6 माह से लंबित वेतन भुगतान समेत विभिन्न मागों को लेकर चल रहे विरोध में मंगलवार को भी जलनिगम कर्मियों ने आवाज उठाई। कहा कि जायज मांगों को लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। न सिर्फ उनका हक मारा जा रहा है, बल्कि उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें भी खड़ी हो रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वकार हुसैन ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। 6 माह का लंबा समय बीत गया, उन्हें अब तक वेतन नहीं मिल सका है। इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। तमाम प्रकार के खर्च में कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वेतन भुगतान के लिए जिम्मेदारों के दरवाजे लगातार खटखटा रहे हैं, लगातार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

वेतन भुगतान को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस प्रकार की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि उपेक्षा का आलम यह है कि न तो वेतन ही दिया जा रहा है, न ही सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को पेंशन। मृतक आश्रितों को नौकरी भी नहीं दी जा रही है। जब तक उनकी मागों का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान अमन, अनूप, राकेश पाण्डेय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed