फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman was murdered in the dispute over the transaction

लेनदेन के विवाद में की गई थी महिला की हत्या

Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered in the dispute over the transaction
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास सड़क के किनारे महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले महिला की पहचान होने के बाद उसकी बेटी ने तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रुपयों के लेनदेन के मामले में हत्या करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के समीप बुधवार को सड़क के किनारे एक महिला का शव मिला था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बीच गुरुवार को पुलिस को शव की पहचान कराने में सफलता मिल गई। उसकी पहचान कालेपुर महुवाल गांव निवासी पुष्पा देवी (45) पत्नी स्वर्गीय राजाराम के रूप में हुई। महिला की पुत्री रोली ने शव की शिनाख्त की। रोली ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बेवाना थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामदयाल के घर पैसों के लेनदेन के लिए मंगलवार को गई थी।
विज्ञापन

घर न लौटने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुष्पा के दो पुत्री और एक पुत्र है। पुत्र रोजी-रोटी के लिए मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री रोली अभी अविवाहित है। मालीपुर पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed