फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman died of dengue in Tanda

टांडा में डेंगू से युवती की मौत

Sun, 06 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The woman died of dengue in Tanda
Dengue - फोटो : demo pic

डेंगू से टांडा थाना क्षेत्र के मुमताजगंज निवासिनी युवती की शनिवार देर रात मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में एक तरफ जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं टांडा में डेंगू व तेज बुखार से हो रही ताबड़तोड़ मौतों से लोग दहशत में हैं। उधर, तेज बुखार से पीड़ित एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत छह नए मरीज रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है।

विज्ञापन

    
तहसील क्षेत्र टांडा में डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मुमताजगंज निवासिनी नवबहार उर्फ सोनी (22) पुत्री हाफिज अनवार एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजनों के अनुसार उसका नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन


तबियत में सुधार न होने पर चिकित्सक की सलाह पर जांच कराई गई तो उसमें डेंगू का लक्षण पाया गया। इस पर उसे शनिवार देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसे भर्ती किया जाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर डेंगू से हुई एक और मौत से न सिर्फ मुमताजगंज बल्कि समूचे तहसील क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इससे पहले डेंगू व तेज बुखार से अब तक 12 से अधिक की मौत हो चुकी है। उधर तेज बुखार से पीड़ित एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटकहा गांव निवासी मोहम्मद सरवर (45) व मोहम्मद अकबरपुर (55) पुत्रगण किताबुद्दीन व रेहान (12) पुत्र मोहम्मद अकबर को दो दिन पहले तेज बुखार चढ़ गया। तीनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहम्मद अकबर की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी बाजार निवासिनी अर्चना (8) पुत्री राधेश्याम को तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर बाजार निवासी श्रीधर (50) पुत्र बृजभूषण को दो दिन पहले तेज बुखार चढ़ गया।

स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़नपुर गांव निवासी रक्षाराम (19) पुत्र शंभू को तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया कि टांडा में डेंगू से किसी मौत की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। वैसे भी अब तो स्थिति नियंत्रण में है। टांडा में जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं जहां जांच की सुविधा है। इलाज भी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed